महिला के तेवर देखकर वह घबरा गया और कार आईजीएमसी की ओर मोड़ दी। इस दौरान महिला ने कहा कि उसके पास जितने भी पैसे है उसे दे दें लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे इस पर शातिर महिला ने उसका एटीएम लिया और उससे पिन पूछा।
आईजीएमसी के पास कार रुकवाई और वहां एटीएम से पैसा निकालने चली गई लेकिन महिला एटीएम से पैसा नहीं निकाल पाई। इससे पहले की उसे कोई पकड़ पाता वह वहां से फरार हो गई। इसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। शिकायत आने के बाद सीसीटीवी फुटेज में उसके चेहरे की पहचान पीड़ित से करवाई गई। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
कुछ दिन पहले ढली टनल पर ही एक पुलिस कर्मी से भी इस शातिर महिला ने लिफ्ट ली थी। उसे उस समय यह पता नहीं था कि यह व्यक्ति पुलिस में है। इसके साथ भी उसने यही तेवर दिखाने की कोशिश की लेकिन जैसे ही उसे पता चला उसके होश उड़ गए। आगे कार ट्रैफिक जाम में फंस गई और उसका फायदा उठाकर वह कार से फरार हो गई। इसने कितने लोगों को ब्लैक मेल कर ठगा है इसकी तफ्तीश पुलिस कर रही है।
डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि महिला एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने कितने लोगों को ब्लैक मेल किया है इस बारे में अभी तफ्तीश चल रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।