फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में चौकीदार गिरफ्तार, देता था जान से मारने की धमकी

Wed, 07 Aug 2019 04:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग स्कूली छात्राओं से बदसलूकी और अश्लील हरकतें करने के आरोपी बिजली बोर्ड के चौकीदार के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना झाकड़ी में छात्राओं के पिता ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


उसे हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्राओं के पिता ने पुलिस थाना झाकड़ी में दी शिकायत में कहा है कि इलाके के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली उनकी बेटियों के साथ बिजली बोर्ड का चौकीदार अश्लील हरकतें और अश्लील बातें करता है।

साथ ही परिजनों को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने 354, 354डी, 506 आईपीएस और पोक्सो एक्ट की धारा 12 में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार निवासी नारायणगढ़, अंबाला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य और एमएससी प्रधान ने भी आरोपी चौकीदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें