फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में एक और जिंदगी दफन!

Mon, 18 Aug 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा के खलेठ में एक मकान गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। यह हादसा रविवार शाम हुआ है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम रोडी (खलेठ) में एक मकान गिर गया। मकान के गिरने से अंदर बैठी बुजुर्ग महिला जटो देवी (65) मलबे के नीचे दब गई। हादसे का पता चलते ही गांव वालों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तो महिला घर में बर्तन साफ कर रही थी। उसकी बहू और बेटा घर के बाहर गए हुए थे। वृद्धा की मौत का पता चलते ही प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचे एसडीएम भूपेंद्र अत्री पीड़ित परिवार को पांच हजार की फौरी राहत राशि दे दी है।
विज्ञापन


वृद्धा की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतका जटो देवी का शव अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें