फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने रिश्वत लेते धरा सेवानिवृत्त कानूनगो, इस काम के लिए मांगे थे पांच हजार

Wed, 04 Sep 2019 07:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के नूरपुर में विजिलेंस की टीम ने सेवानिवृत्त कानूनगो को पांच हजार की रिश्वत लेते धरा है। कानूनगो ने राजस्व रिकॉर्ड को ट्रांसलेट करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद विजिलेंस ने सेवानिवृत्त कानूनगो को रिश्वत लेते धरा। पांच हजार की डील हुई थी। पहले तीन हजार रुपये देने का सौदा तय हुआ। विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक कानूनगो पुन्नू राम सेवानिवृत्त हो गया है। सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग में राजस्व रिकॉर्ड का अनुवाद करने के लिए इसकी सेवाएं ली जा रही हैं। 

विज्ञापन


आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिकॉर्ड ट्रांसलेट करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने पहले तीन हजार रुपये देने की बात कही और बाकी के दो हजार रुपये काम होने के बाद देने को कहा। डील होने के बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। बुधवार को राजस्व विभाग के कार्यालय में शिकायतकर्ता पहुंचा और सेवानिवृत्त कानूनगो के हाथ तीन हजार थमा दिए। विजिलेंस पहले से ही जाल बिछाकर कानूनगो को रंगे हाथों धरने की तैयारी में थी। कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने इसे रिश्वत लेते पकड़ लिया। 

विजिलेंस की टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसपी विजिलेंस अरुल कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विजिलेंस की टीम मामले की तहकीकात कर रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगर कोई अफसर या कर्मचारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना विजिलेंस को दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें