क्याब्जे योंगजिन लिंग रिंपोंछे धर्मगुरु दलाई लामा के गुरु हैं। इनका निवास धर्मगुरु दलाई लामा के महल से करीब चार किलोमीटर दूर है। क्याब्जे योंगजिन धर्मगुरु लिंग रिंपोंछे के 7वें अवतार हैं।
क्याब्जे योंगजिन को दलाई लामा ने वर्ष 1987 में अपने गुरु रिंपोंछे के अवतार के रूप में मान्यता दी थी। रिंपोंछे 34 वर्ष के हैं। वह भारत में ही जन्मे हैं। शिक्षा दीक्षा पूरी करने के बाद अब वह दुनिया भर में प्रवचन देते हैं। दुनिया भर में इनके लाखों अनुयायी हैं।