फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, पुलिस को मिले पुख्ता सबूत

Sun, 17 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
आरोपी की पहचान पंजाब के होशियारपुर शहर स्थित मॉडल टाऊन निवासी अमरेंद्र सिंह नागरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना क्षेत्र के शिवबाड़ी के कारोबारी कश्मीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान पंजाब के होशियारपुर शहर स्थित मॉडल टाऊन निवासी अमरेंद्र सिंह नागरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अमरेंद्र गगरेट में ही किसी के पास काम करता है। जिसके चलते उसका इस क्षेत्र में नियमित आना-जाना था। आरंभिक जांच में पुलिस के शक की सुई उसकी ओर घूमी जिसके चलते अमरेंद्र को 13 अप्रैल को दबोच लिया गया था। मामले में दो अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से मृतक की लूटी गई गाड़ी की दोनों नंबर प्लेट्स भी रिकवर कर ली हैं। वहीं जांच के चलते पुलिस अधिकारी अभी तक इस मामले में खुल कर बोलने को तैयार नहीं है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का पटाक्षेप होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। उसे कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य दो आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा। बहरहाल पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ को जांच तेज कर दी है।

25 मार्च की रात को हुआ था मर्डर
25 मार्च की रात को गगरेट में शातिरों ने व्यापारी कश्मीर का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी व्यापारी की ऑल्टो कार और नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कश्मीर सिंह की लाश को हिमाचल और पंजाब की सीमा पर गगरेट-होशियारपुर रोड पर बरामद किया।

पुलिस को छानबीन के दौरान घटनास्थल से खून से सनी एक क्लच वायर भी बरामद हुई  थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसी क्लच वायर से व्यापारी की गला घोंट कर हत्या हुई। वारदात के बाद पुलिस ने हत्या मामले में कई लोगों से पूछताछ की। इसी पूछताछ के बाद तीन युवकों पर पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने लंबी पड़ताल के बाद एक युवक गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें