मजदूर की झुग्गी में लगी आग में दो साल का मासूम जिंदा जल गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बच्चे की मां पास की दुकान पर राशन लेने गई थी। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला ऊना में सामने आया है।
यहां टाहलीवाल के बाथू में वीरवार सुबह एक झुग्गी में लगी आग में दो साल का मासूम जिंदा जल गया। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। इस मासूम ज्योतिष की मां खाना बनाने के बाद पास की दुकान पर राशन लेने गई हुई थी।
वहीं, बेटा झुग्गी में सो रहा था। बाकी बच्चे भी बाहर खेल रहे थे कि अचानक खाना बनाने के लिए जलाई आग ने झुग्गी की लकड़ी को ही चपेट में ले लिया। इससे पूरी झुग्गी आग की चपेट में आ गई। मासूम बच्चा भी इसी में जिंदा जल गया।