फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2019 06:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर जिले में दो साल की नेपाल मूल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यहां कारोबार करता है। वह मूल रूप से सोलन के नालागढ़ का है। पुलिस ने उसे उसके घर से दबोचा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि छह अगस्त को उनकी छोटी बेटी रोने लगी तो अस्पताल ले गए जहां चेकअप के दौरान इसका पता चला। सात अगस्त को पुलिस थाना मूरंग में शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी पर शक जताया।

रिकांगपिओ से डीएसपी विपिन कुमार और मूरंग थाना प्रभारी दलीप चंद ने बताया कि आरोपी को नालागढ़ से गिरफ्तार कर रिकांगपिओ कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। बच्ची और आरोपी के मेडिकल टेस्ट करवाकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें