फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: पुलिस के शिकंजे में हनीट्रैप मामले की मुख्य आरोपी दो महिलाएं

Sun, 06 Jun 2021 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि 30 मई 2021 को कुल्लू थाना में आईपीसी की धारा 452, 382, 504, 506, 34, 188 के तहत दर्ज मामले में हनीट्रैप गैंग की मुख्य आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनीट्रैप गैंग पर हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एक के बाद एक मामले में आरोपी फंसते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने हनीट्रैप मामले की मुख्य आरोपी महिला व उसकी सहयोगी महिला को अब एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। कुल्लू पुलिस थाने में 30 मई को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


इसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन दोनों को दबोचा है। भुंतर में दर्ज हुए मामले में पुलिस ने पहले ही इन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस रिमांड पर भी लिया था। पुलिस हनीट्रैप गैंग को नेस्तनाबूत करने पर तुली है। इसलिए इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई ढील नहीं छोड़ रही है। हनीट्रैप गैंग का मुख्य पुरुष आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में है।

इसके लिए खिलाफ भुंतर थाना में मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस दोनों महिलाओं से कड़ी पूछताछ कर रही है। दोनों से पुलिस कई राज उगलवाने में लगी है।  गौर रहे कि हनीट्रैप गैंग का शिकार अब तक कई लोग हो चुके हैं, लेकिन कुल्लू पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस को इस कार्रवाई के लिए खूब वाहवाही भी मिली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि 30 मई 2021 को कुल्लू थाना में आईपीसी की धारा 452, 382, 504, 506, 34, 188 के तहत दर्ज मामले में हनीट्रैप गैंग की मुख्य आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस अब दोनों गैंग की मुख्य आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें