फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के सामने नदी में बह गई सगी बहनें

Fri, 10 Apr 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्लू में दो सगी बहने सैंज नदी में बह गई। फिलहाल दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार दोनों बहनें शौच करने के लिए सैंज नदी के किनारे गई थी। मगर लहरों की चपेट में आने से नदी में बह गईं।
विज्ञापन


फिलहाल दोनों बहनों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पंडोह डैम तक अलर्ट घोषित कर दिया है। ये दोनों नेपाली मूल की हैं। दोनों प्राथमिक पाठशाला मातला में पढ़ती हैं। स्कूल से वापस आने के बाद इन्होंने खाना खाया और शौच के लिए नदी किनारे चलीं गईं।

इसी दौरान पानी की लहरों की चपेट में आ गईं। लोगों ने दोनों को नदी में बहते हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


इनमें नेपाल मूल की स्मृति (4) और सुनीता (9) पुत्री प्रेम निवासी शामिल हैं। मामला शुक्रवार दोपहर बाद का है। दोनों बहनों को पार्वती परियोजना के डैम में बहते देखा गया। इसके बाद दोनों बच्चियों का कोई पता नहीं लग पाया। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें