फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन के नालागढ़ में ट्रक से पकड़ा दो क्विंटल चूरापोस्त, चालक फरार

Tue, 22 Dec 2020 08:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़(सोलन)
विज्ञापन
चूरापोस्ट बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने नालागढ़ के बेला मंदिर के समीप ट्रक से एक क्विंटल 99 किलो 137 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस को देखकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जबकि क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए चूरापोस्त की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एसआईयू विंग के प्रभारी लखबीर सिंह की अध्यक्षता में टीम गुप्त सूचना के आधार पर गश्त पर थी। इसी बीच एक ट्रक की तलाशी की गई, जिसमें चूरा पोस्त बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर चालक बलबीर सिंह मौके से भाग गया। जबकि क्लीनर गोल्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोल्डी ने बताया कि वह राजस्थान से नालागढ़ की कंपनी का सामान लेकर आ रहे थे और इसके बीच में चूरापोस्त भी रखा हुआ था। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चूरापोस्त बोरियों में छिपाकर लाया जा रहा था। 

विज्ञापन

हेरोइन तस्करी में पकड़े आरोपी 24 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर 

उधर, मंडी में हेरोइन तस्करी के आरोपियों को 24 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों को सोमवार चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 337 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। जिन्हें मंगलवार न्यायालय में पेश किया गया। उन्हें 24 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इन दोनों के मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के नेटवर्क को भी ढूंढने में लगी है। वहीं वित्तीय  एंगल को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। बता  दें कि प्रदेश में अब तक की इसे सबसे खेप होने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें