फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख के मोबाइल चोरी मामले में दो पुलिस कर्मी निलंबित, एएसआई और हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

Fri, 13 Sep 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नालागढ़ और बद्दी की चार बड़ी मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों से 50 लाख के मोबाइल चोरी मामले में ड्यूटी में कोताही बरतने पर बैरियर पर तैनात एक एएसआई और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। चोरी दो सितंबर की रात्रि हुई थी। नालागढ़ के पंजाब सीमा से सटे दभोटा और ढेरोंवाल बैरियरों से एक आई-20 कार बिना जांच गुजरी।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दोनों नाकों से गुजरे, लेकिन एक नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की जहमत तक नहीं उठाई, जबकि दूसरे नाके पर पुलिस कर्मी चोरों को पर्यटक समझ कर रास्ता ही बताते रहे।

बैरियर की सीसीटीवी फुटेज में पुलिस कर्मियों की यह कार्यप्रणाली रिकॉर्ड हुई है जिसे देखने के बाद ही उन पर यह गाज गिरी है। पुलिस जांच के अनुसार कार सवार छह चोर पहले दभोटा बैरियर पहुंचे, जहां उन्होंने खुद कार रोकी और वहां तैनात पुलिसकर्मी से रास्ता पूछा। इसके बावजूद पुलिस ने कार सवारों से न तो पूछताछ की और न ही कार की चेकिंग की।
विज्ञापन


इसके बाद कार सवार चोर दभोटा बैरियर से ही वापस नालागढ़ की तरफ आए और ढेरोंवाल बैरियर से होते हुए पंजाब सीमा में दाखिल हो गए। ढेरोंवाल बैरियर पर तो किसी पुलिस कर्मी ने कार को रोकने की कोशिश तक नहीं की और चोरी के 137 मोबाइल के साथ कार को लेकर बैरियर पार कर गए। 


ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक एएसआई सहित एक हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है, जबकि चार कांस्टेबलों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।-रोहित मालपानी, एसपी, बद्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें