फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के रिश्तेदार से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, घर पर फायरिंग

Fri, 01 Feb 2019 12:24 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक के रिश्तेदार और मीट कारोबारी से गुरुवार देर रात एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यहां तीन बदमाश पहुंचने बताए गए। जिनमें से एक बदमाश ने कारोबारी के गनर को शादी के कार्ड के बहाने रंगदारी की चिट्ठी पकड़ाई। करीब एक मिनट तक गनर से बात करने के बाद यह बदमाश गेट पर एक फायर कर फरार होता सीसीटीवी में कैद हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत मोहल्ला सरायजीना में हाजी शाहदाब रहते हैं। हाजी शाहदाब की हापुड़ रोड पर अल्लीपुर में तान्या मीट फैक्ट्री है। वह पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक के रिश्तेदार हैं। गुरुवार देर रात तीन बदमाश हाजी शाहदाब के घर पहुंचे। इस दौरान दो बदमाश इधर-उधर खड़े हो गए जबकि एक बदमाश कारोबारी के घर के गेट पर पहुंचा।

गेट पर कारोबारी का गनर पहुंचा तो इस बदमाश ने उसे शादी का कार्ड दिया। गनर से इत्मीनान से बातचीत करने के दौरान इस बदमाश का एक हाथ कमर में लगी पिस्टल पर था। गनर से बात करने के बाद वहां से पलटते ही इस बदमाश ने दहशत फैलाने के लिए घर के गेट पर पिस्टल से फायर किया और पास ही एक गली से होता हुआ पैदल ही फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी में चिट्ठी, मांगे एक करोड़
गोली की आवाज से कारोबारी के परिवार में जाग हो गई। शादी का कार्ड खोला गया तो उसमें धमकी भरी चिट्ठी मिली। जिसमें कारोबारी के नाम के साथ लिखा था कि ‘एक करोड़ रुपये चाहिए, वरना अंजाम के लिए तैयार रहिए’। चिट्ठी पढ़कर कारोबारी का परिवार दहशत में आ गया। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई। 

एक रिश्तेदार पर पहले भी हमला 
करीब तीन महीने पहले भी पूर्व सांसद के एक रिश्तेदार नदीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें नदीम को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी में घुसकर जान बचानी पड़ी थी। मीट कारोबारियों पर लगातार हमले होने पर लोगों में आक्रोश है। सवाल है कि आखिर बदमाशों का कौन सा गिरोह है, जो कारोबारियों में दहशत फैला रहा है। 

कैप लगाए था बदमाश  
एक ही बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यह कैमरा कारोबारी के घर के बाहर लगा है। यह बदमाश कैप लगाए है। करीब एक मिनट तक उसने गनर से बातचीत की और उसके बाद फायर किया। कारोबारी के परिजनों से इस बदमाश की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। देररात पुलिस नेे अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया। वहीं बदमाशों के बाइक से भागने की जानकारी पर इंस्पेक्टर कोतवाली ने चेकिंग शुरू कराई। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वालों को वह जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें