चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल जगतार को इसकी भनक लग गई, वह मौके से भाग गया। इसे करीब 20 मिनट बाद चौकी में तलब किया गया। इनका एल्को सेंसर परीक्षण में अल्कोहल की मात्रा 171 मिलीग्राम होने की पुष्टि हुई। कांस्टेबल नीरज भी शराब के नशे में पाया गया।
एसपी ने रात डेढ़ से ढाई बजे तक ऊना शहर, रक्कड़, कोटला कलां में तैनात होमगार्ड जवानों की ड्यूटी का जायजा भी लिया। शहर के करीब दस होमगार्डों का एल्को सेंसर परीक्षण किया, लेकिन कोई नशे में नहीं मिला।