फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क के पास खड़ी कार में मिले हरियाणा के दो युवकों के शव

Fri, 15 Apr 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल
विज्ञापन
कार से शव बरामद होने के बाद जांच करती स्‍थानीय पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर शिवालिक एवेन्यू में स्थित कैप्टन अमोल कालिया पार्क के पास एक गाड़ी में से दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार यह शव चंडीगढ़ नंबर (सीएच 01-2093) की इंडेवर गाड़ी से मिले हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरिंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि हरियाणा निवासी ये दोनों युवक गुरचरण सिंह व रमेश कुमार पीर निगाह से माथा टेक कर वापस जा रहे थे। लोगों ने युवकों के परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही मृतक युवकों के परिजन भी नंगल को रवाना हो गए।

पीर निगाह से कैसे यह गाड़ी चला कर यहां तक पहुंचे और यहां पहुंचते क्या हुआ कि इनकी मौत हो गई, यह सब जांच का विषय है। पुलिस के मुताबिक शवों के पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें