हरियाणा की सीमा से सटे कालाअंब में होटल मैनेजर के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने जाल बिछाकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीते 14 जून का है।
होटल नटराज के मैनेजर अमित गोयल को फोन आया कि दस लाख रुपये दो वरना परिवार वालों को मार देंगे। गोयल ने कालाअंब थाना में इसकी सूचना दी।
पुलिस ने जाल बिछाकर फोन सर्विलेंस पर रखे। 18 जून को अमित गोयल फिरौती मांगने वालों को पांच लाख रुपये देने के लिए तैयार हुआ। फिरौती मांगने वालों ने अमित को सुकेती सड़क के खारी संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह 10:00 बजे नगदी सहित बुलाया।
पुलिस ने इस तरह बिछाया जाल
Arrest
मित यहां स्कूटी लेकर पहुंचा। सुनसान जगह पर दो युवकों ने अमित को घेर लिया। जैसे ही नोटों से भरा बैग आरोपियों को थमाया, वहां पहले से मौजूद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों की पहचान अंकुश (22) निवासी छछरौली (यमुनानगर) और आकाश (20) निवासी हरिपुर के रूप में हुई है।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई जयदेव, हैड कांस्टेबल शमीम, कांस्टेबल प्रवीण व अमरेंद्र शामिल रहे। एएसपी विनोद धीमान इस मामले में पूरी निगरानी रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ भादंसं की धारा 386, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। Published by Arvind Thakur