फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसी महिला से दुष्कर्म मामले में 40 दिनों के बाद दो गिरफ्तार

Thu, 06 Dec 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में रूसी महिला के साथ दुष्कर्म मामले में 40 दिनों के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले ने पहले एक को दबोचा, जिससे पूछताछ के आधार पर दूसरा भी पकड़ा गया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान संजू तमांग (28) निवासी नेपाल व संजय कुमार (39) पुत्र कपूर चंद निवासी गांव व डाकघर बंदला पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया है।

आरोपियों को बुधवार कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को दस दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वीरवार को पीड़िता इन आरोपियों की पहचान करेगी जिसके बाद पुलिस कोर्ट से पुलिस रिमांड मांगेगी। 
विज्ञापन


26 अक्तूबर को मनाली में रूसी महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया था। घटना की रात दोनों आरोपियों ने महिला व उसके साथी को बात करते देखा था। 

विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

इसके बाद दोनों ने मिलकर उनका पीछा किया और उनका मोबाइल, कैश व अन्य सामान छीन लिया। इसके बाद एक आरोपी महिला के साथी के साथ एटीएम से रुपये निकालने गया। यहां राशि न निकलने पर दोनों वापस हुए।

लेकिन एटीएम का कैमरा खराब होने से दोनों का पता नहीं लग पाया। वापसी के दौरान आरोपी ने उसके साथी को भटका दिया और खुद लूट के घटनास्थल पर पहुंच गया। यहां महिला को अकेला पाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। पुलिस जांच शुरू होने पर एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ।

यही संदिग्ध बाद में आरोपी पाया गया। बाद में दूसरे को भी काबू कर लिया गया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वीरवार को टीआईपी में पीड़ित से आरोपियों की पहचान करवाई जाएगी। 

एक आरोपी पर पहले भी था दुष्कर्म का केस
लूट और दुष्कर्म के आरोपियों में शामिल संजय कुमार इससे पहले भी मनाली में एक दुष्कर्म मामले में आरोपी रहा है। हालांकि बाद में वह बरी हो गया था। घटना के बाद दोनों आरोपी मनाली में ही रह रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें