जिले के उपमंडल बंगाणा के तनोह गांव में वीरवार देर रात 15 वर्षीय लड़की की थ्रेशर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घटना से तनोह इलाके में मातम का माहौल है। घटना वीरवार देर रात 11 बजे की है। तनोह निवासी निक्काराम की बेटी पूजा गेहूं की थ्रेशिंग के दौरान ट्रैक्टर के सीट पर बैठी हुई थी। अचानक थ्रेशर की ओर गिर पड़ी।
वह ट्रैक्टर को थ्रेशर से जोड़ने वाली शाफ्ट के नट की जद में आ गई। इससे उसकी छाती करीब 12 इंच कट गई। परिजन पूजा को बंगाणा सीएचसी ले गए और जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया।
वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। पूजा तनोह स्थित राजकीय उच्च पाठशाला में आठवीं की छात्रा थी।
कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर, मिल्कफेड के निदेशक रामदास मलांगड़,आदि ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।