फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ इंजीनियर समेत रसूखदार परिवारों के तीन युवक पकड़े

Wed, 24 Jul 2019 08:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक(मंडी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शिक्षा और आटोमोबाइल हब के रूप में विकसित हो रहा मंडी का नेरचौक शहर चिट्टे की सप्लाई का भी हब बनने लगा है। बुधवार को पुलिस की विशेष टीम ने जोल नाला के पास कार में बैठे तीन युवकों को 43.8 ग्राम के चिट्टे के साथ पकड़ा है।

विज्ञापन


तीन में से दो युवक ट्रांस्पोर्टर और एक इंजीनियर है, जो निजी सेक्टर में नौकरी छोड़ सप्लायर बन गया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक तीनों ही कार में नशे की सप्लाई करते थे। तीनों आरोपी रसूखदार परिवार से बताए जा रहे हैं।

लेकिन महंगे नशे की गरज को पूरा करने के लिए तीनों ड्रग्स की सप्लाई के धंधे में पड़ गए हैं। पुलिस ने चिट्टे के साथ युवकों की कार को भी जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि चिट्टा सप्लाई के तार निजी संस्थानों के साथ भी जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि हेरोइन की खेप कहां से कहां ले जाई जा रही ली गई थी और कहां ले जाई जा रही थी।  

विज्ञापन

विजिलेंस टीम पर तस्करों ने किया था हमला

एसपी मंडी गुदरेव शर्मा ने कहा कि तीनों में से दो ट्रांस्पोर्टर और एक इंजीनियर है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे रैकेट की मालुमात हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

12 जुलाई को चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चरस तस्करों को दबोचने गई विजिलेंस टीम पर तस्कर हमला भी कर चुके हैं। आरोपी बल्ह के ही थे। जिसमें हमले में विजिलेंस के एएसपी समेत कुछ अन्य कर्मी घायल हुए थे। हालांकि दोनों आरोपियों को करीब चार किलो चरस की खेप के साथ पकड़ लिया गया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें