फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी! घसीटने के बाद महिला को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला की कोटखाई तहसील के चैथला गांव में तीन युवकों ने एक महिला के साथ दरिंदगी की हद कर दी। ये युवक आए और महिला को घसीटने लगे। बाद में डंडों से उसकी पिटाई भी कर गए। गांव के लोगों ने महिला को इन युवकों से बचाया।
विज्ञापन


मारपीट में महिला के शरीर पर गहरे घाव बने हुए हैं। घटना के बाद से युवक फरार हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। मारपीट क्यों हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को चैथला गांव निवासी शारदा देवी दोपहर के समय अपने बगीचे की ओर जा रही थी कि रास्ते में गांव के तीन युवक संदीप, मनोज और कृष्ण चंद मिले। तीनों युवक किसी बात को लेकर शारदा देवी के साथ गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में जुटी पुलिस

इसी बीच युवकों ने डंडों के साथ महिला को पीटना शुरू किया। युवकों ने दरींदगी की सभी हदें पार करते हुए महिला को खेतों में घसीटा और डंडों से पिटाई की। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए आए।

लोगों को आता देख तीनों युवक मौके पर से फरार हो गए। लोगों ने महिला को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। जहां से महिला को शिमला रेफर किया गया था। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी ने बताया कि महिला को डंडों से पीटा गया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी युवक फरार हैं। युवकों की तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें