फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडवाल नाके से बिना पंजीकरण भागे तीन विदेशी सैलानी, जसूर में पकड़े

Wed, 26 May 2021 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)

सार

थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि उन्हें जसूर पर लगे नाके से फोन से जानकारी दी गई कि तीन विदेशी पर्यटक मोटरसाइकिल पर कंडवाल में लगे नाके से भाग निकले हैं। जिनको जसूर पर लगे नाके पर रोक दिया गया। 
विज्ञापन
नाके से बिना पंजीकरण भागे तीन विदेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के कंडवाल नाके से तीन विदेशी पर्यटक बिना पंजीकरण करवाए भाग निकले।  कंडवाल पुलिस ने जसूर में लगे नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी। जसूर में लगाए नाके पर पुलिस ने तीनों विदेशियों को रोक लिया। जसूर पुलिस की ओर से जब पूछताछ की गई तो पाया गया कि तीनों विदेशी मैक्लोडगंज जा रहे हैं।

विज्ञापन


उनमें से एक विदेशी ने अपनी गलती मानते हुए ई-पास दिखाया। जसूर पुलिस ने तीनों विदेशियों को पंजीकरण करवाने के लिए वापस कंडवाल नाके पर भेज दिया। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि उन्हें जसूर पर लगे नाके से फोन से जानकारी दी गई कि तीन विदेशी मोटरसाइकिल पर कंडवाल में लगे नाके से भाग निकले हैं। जिनको जसूर पर लगे नाके पर रोक दिया गया। बाद में उन्हें पंजीकरण कराने पर जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें