फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अफसर के खाते से बिना ओटीपी निकाल लिए हजारों रुपये

Thu, 06 Dec 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

करसोग के रिटायर्ड चिकित्सक के साथ 58 लाख की ऑनलाइन ठगी के बाद अब मंडी शहर में एक महिला अधिकारी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। मोबाइल फोन पर गूगल ऑक्ट्रो नाम की कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से महिला अधिकारी के खाते से बिना ओटीपी के 11 हजार रुपये कट गए हैं। इस मामले की सदर थाना में शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शिकायत में बताया गया है कि अचानक उनके फोन पर गूगल ऑक्ट्रो ट्रांजेक्शन सफल होने के मैसेज आने लगे। कुछ ही घंटों में मैसेज की झड़ी लग गई। उन्हें खाते से पैसे जाने का शक हुआ लेकिन ओटीपी की सुरक्षा ध्यान में आने पर वह ज्यादा परेशान नहीं हुईं। हालांकि, बाद में उन्होंने संबंधित बैंक प्रबंधक को सूचित किया। बताया कि उनके खाते से गूगल ऑक्ट्रो ट्रांजेक्शन के माध्यम से 10, 10 रुपये की ट्रांजेक्शन कर खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

क्या है गूगल ऑक्ट्रो

शिकायत पर बैंक ने तुरंत महिला अधिकारी का खाता और एटीएम ब्लॉक कर दिया है। महिला अधिकारी का सैलरी अकाउंट एसबीआई का है। डीएसपी मंडी हितेश लखनाल ने कहा कि शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। ऑक्ट्रो इंक एक कंपनी है, जो गेम बनाती है।

गूगल प्ले स्टोर पर इसके गेम काफी पॉपुलर हैं। कंपनी का दावा है कि इसके गेम हर दिन 10 लाख से ज्यादा खेले जाते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर ऑक्ट्रो इंक के तीन पत्ती लाइव, तंबोला हाउस, कैरम लाइव, युद्ध भूमि, डंकी क्विड, कार्ड रोयाल, स्लीप, स्नेक एंड लैडर, पोकर लाइव और लूडो लाइव आदि गेम्स हैं।
विज्ञापन

ऐसी ठगी पर क्या करें  

गूगल के मुताबिक पहले कस्टमर ये सुनिश्चित कर लें कि घर के बच्चों ने कहीं गलती से ऐसा तो नहीं किया। अगर आपको यकीन है कि आप इस ट्रांजेक्शन में भागीदार नहीं हैं, तो गूगल सपोर्ट टीम में शिकायत कर सकते हैं।लेकिन ऐसे ट्रांजेक्शन के 15 दिन के भीतर ही शिकायत होना जरूरी है।

इसके अलावा पुलिस में और बैंक में भी शिकायत की जा सकती है। गूगल सपोर्ट पेज पर अनऑथोराइज्ड चार्ज के बारे में इस तरह की ट्रांजेक्शन को लेकर काफी जानकारियां हैं। ऐसा होने पर मदद ली जा सकती है।

गूगल के मुताबिक अगर पैसे कटने के मैसेज में Google App Developer का नाम लिखा है तो यह गूगल प्ले पर ही ट्रांजेक्शन हुआ है। शिकायतकर्ता के मुताबिक यह साफ है कि ट्रांजेक्शन गूगल प्ले स्टोर के जरिए हुआ है और यह ऑक्ट्रो के लिए किया जा रहा है। लेकिन यह फ्रॉड है, क्योंकि उन्होंने न तो कार्ड की जानकारी किसी को दी है और न ही कभी गेम खेला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें