भारतीय सेना में सेवारत एक कैप्टन पर इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा ने महिला थाना हमीरपुर में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस पीड़िता का डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल करवा रही है। पुलिस ने आरोपी कैप्टन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भी रवाना कर दी है।