शिकायत पर बैंक ने तुरंत महिला अधिकारी का खाता और एटीएम ब्लॉक कर दिया है। महिला अधिकारी का सैलरी अकाउंट एसबीआई का है। डीएसपी मंडी हितेश लखनाल ने कहा कि शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। ऑक्ट्रो इंक एक कंपनी है, जो गेम बनाती है।
गूगल प्ले स्टोर पर इसके गेम काफी पॉपुलर हैं। कंपनी का दावा है कि इसके गेम हर दिन 10 लाख से ज्यादा खेले जाते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर ऑक्ट्रो इंक के तीन पत्ती लाइव, तंबोला हाउस, कैरम लाइव, युद्ध भूमि, डंकी क्विड, कार्ड रोयाल, स्लीप, स्नेक एंड लैडर, पोकर लाइव और लूडो लाइव आदि गेम्स हैं।
गूगल के मुताबिक पहले कस्टमर ये सुनिश्चित कर लें कि घर के बच्चों ने कहीं गलती से ऐसा तो नहीं किया। अगर आपको यकीन है कि आप इस ट्रांजेक्शन में भागीदार नहीं हैं, तो गूगल सपोर्ट टीम में शिकायत कर सकते हैं।लेकिन ऐसे ट्रांजेक्शन के 15 दिन के भीतर ही शिकायत होना जरूरी है।
इसके अलावा पुलिस में और बैंक में भी शिकायत की जा सकती है। गूगल सपोर्ट पेज पर अनऑथोराइज्ड चार्ज के बारे में इस तरह की ट्रांजेक्शन को लेकर काफी जानकारियां हैं। ऐसा होने पर मदद ली जा सकती है।
गूगल के मुताबिक अगर पैसे कटने के मैसेज में Google App Developer का नाम लिखा है तो यह गूगल प्ले पर ही ट्रांजेक्शन हुआ है। शिकायतकर्ता के मुताबिक यह साफ है कि ट्रांजेक्शन गूगल प्ले स्टोर के जरिए हुआ है और यह ऑक्ट्रो के लिए किया जा रहा है। लेकिन यह फ्रॉड है, क्योंकि उन्होंने न तो कार्ड की जानकारी किसी को दी है और न ही कभी गेम खेला है।