फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के लिए चोरों ने कर डाला एटीएम का 'पोस्टमार्टम'

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने यूको बैंक के इस एटीएम को फिर निशाना बनाया। रातभर चोर एटीएम के पूर्जे खोलते रहे और पूरी मशीन खुली छोड़कर गायब हो गए। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां दुलैहड़ गांव में चोरों ने यूको बैंक का एटीएम तोड़ डाला।
विज्ञापन


हालांकि वे इसमें रखी लाखों की नकदी निकालने में सफल नहीं हो पाए। 31 दिसंबर, 2013 को भी चोर इसी एटीएम को निशाना बना चुके हैं। अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

एसएचओ हरोली बिन्नी मिन्हास ने मौके पर जायजा लिया है। शनिवार रात को करीब नौ बजे एटीएम से आखिरी बार पैसे निकाले गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस एटीएम में करीब 10 लाख रुपए का कैश था मगर पूरा एटीएम खोलने के बावजूद चोर इसे चोरी नहीं कर पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

देर रात अंजाम देते रहे वारदात

पुलिस के अनुसार चोरों ने शनिवार देर रात दुलैहड़ में यूको बैंक के शटर के ताले तोड़ डाले और केबिन में घुसकर एटीएम को बुरी तरह से तहस-नहस कर डाला। हालांकि, एटीएम से कैश निकालने में असफल रहे। एटीएम में लगभग दस लाख रुपये कैश था।

चोरों ने एटीएम मशीन की स्क्रीन सहित सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया। लोगों ने इसकी सूचना हरोली थाना में दी। यूको बैंक के मैनेजर शरीफ कुमार ने कहा कि एटीएम में वीरवार को 10 लाख रुपये कैश डाला गया था।

चोरों ने एटीएम की स्क्रीन, की-बोर्ड बुरी तरह से तोड़े हैं। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि चोर एटीएम से कैश निकालने में सफल नहीं हो पाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें