फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ करने लगी तो भाग गया आरोपी, पुल से लगा दी छलांग

Mon, 01 Mar 2021 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पालमपुर में बाइक चोरी करने का आरोपी युवक पुलिस की पूछताछ के दौरान भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो युवक ने डर के मारे पुल से ही छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई है। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार बाइक चोरी के मामले में पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही थी। अभी पुलिस युवक से पूछताछ कर ही रही थी कि युवक वहां से भाग गया।

विज्ञापन


पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे भागी तो युवक ने थाने के साथ लगते पुल से नीचे छलांग लगा दी। उसे चोटें आई हैं। घायल अवस्था में पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है। दो दिन पहले पालमपुर में एक निजी मॉल के बाहर काम करने वाले युवक की बाइक चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी।

पुलिस ने शिकायत आते ही बाइक की छानबीन की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से रविवार को आरोपी युवक को बाइक समेत पकड़ लिया। जब पुलिस युवक से पूछताछ करने लगी तो इस बीच वह वहां से भाग गया। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पूछताछ के दौरान युवक भाग गया था, जिसे पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें