जमानत याचिका खारिज होने के बाद से ही आरोपी अंडरग्राउंड रहा। उसकी तलाश में ऊना पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी, लेकिन हर बार खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
पुलिस ने एक साल बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के मुरथल में दबिश देकर मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। इस बारे में एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी से एक फार्च्यूनर गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एएसपी ने बताया कि ठगी मामले के मुख्य आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।