सराज मंडी के जंजैहली थाने के साथ लगते बखलाड़ गांव के 45 वर्षीय पद्म सिंह पुत्र स्व. उदय राम की लाश सोमवार उसके घर के साथ लगते नाले से मिली थी। पुलिस ने शुरू में मामले में 174 के तहत कार्रवाई की, लेकिन पत्नी ने हत्या की आशंका जाहिर की। आरोप लगाया कि ऊंची जाति के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिस पर पुलिस ने हत्या और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले जंजहैली में तुंगाधार पंचायत के मझाखल गांव में शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एससी एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी है। उधर, दोनों धाराओं के तहत मुकदमा देरी से दर्ज करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर मंगलवार जंजैहली थाना का घेराव किया और नारेबाजी की। ग्रामीण मामले की जांच कर रहे डीएसपी को बदलने मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और प्रदर्शन करने वालों की मांग पर नियमानुसार डीएसपी को हटाने के आश्वासन के बाद मामला शांत किया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बता दें कि सराज मंडी के जंजैहली थाने के साथ लगते बखलाड़ गांव के 45 वर्षीय पद्म सिंह पुत्र स्व. उदय राम की लाश सोमवार उसके घर के साथ लगते नाले से मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू में मामले में 174 के तहत कार्रवाई की, लेकिन पत्नी ने हत्या की आशंका जाहिर की। आरोप लगाया कि ऊंची जाति के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिस पर पुलिस ने हत्या और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि घटना से पहले पद्म सिंह (मृतक) अपने दो दोस्तों के साथ था। तीनों ने पार्टी भी की। इसी बीच उसकी मौत हुई है। लाश करीब छह सौ फीट नीचे गिरी थी। चेहरे पर घाव थे, जो गिरने के भी हो सकते हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों वेद प्रकाश और गोपाल सिंह को हत्या के आरोप में धरा है। उधर, परिजनों ने डीएसपी को जांच से हटाकर किसी और को जिम्मा देने की मांग की है।