फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत रिकॉर्ड में चरस तस्करी के आरोपी पूर्व विधायक के बेटे को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Wed, 27 Jun 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

चरस तस्करी के आरोपी पूर्व विधायक के बेटे को लेकर पंचायत रिकॉर्ड में बड़ा खुलासा है। मनाली एनएच पर भ्यूली के पास 20 जून को 498 ग्राम चरस के साथ धरा कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बेटा पंचायत रिकार्ड में बालिग निकला है।

विज्ञापन


पुलिस ने पंचायत से रिकॉर्ड कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मंडी पुलिस को पेश किए दसवीं के सर्टिफिकेट और आधार कार्ड के रिकार्ड में आरोपी नाबालिग है।

पंचायत और स्कूल से लिए जन्म तिथि के सभी दस्तावेज मंगलवार को जूवेनाइल कोर्ट में पेश किए जाएंगे। कोर्ट ही अब मामले में तय करेगा कि आरोपी बालिग है या नाबालिग। बता दें कि मंगलवार को मंडी पुलिस ने बिलासपुर पहुंचकर पंचायत और स्कूल से आरोपी का रिकॉर्ड लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

सदर थाना पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भ्यूली के समीप लग्जरी कार में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे और तीन अन्य युवकों से 498 ग्राम चरस बरामद थी। गाड़ी भी पूर्व विधायक के नाम से पंजीकृत थी।

इस दौरान पूर्व विधायक के बेटे ने खु्द को नाबालिग बताया और पुलिस के समक्ष दसवीं के सर्टिफिकेट और आधार कार्ड प्रस्तुत किए। इस रिकॉर्ड में उसकी जन्म तिथि 11 मार्च 2001 थी। इस आधार पर आरोपी पर जूवेनाइल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और आगामी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने रूटीन चेकिंग में जब क्रास वेरिफिकेशन के लिए पंचायत का रिकार्ड खंगाला तो आरोपी की जन्म तिथि 11 मार्च 2000 पाई गई। अब पुलिस यह मामला जूवेनाइल कोर्ट में आगामी कार्रवाई के लिए रखेगी।

जहां कोर्ट ही आरोपी की सही उम्र तय करेगा। पिछले वर्ष भी चिट्टे का गोरखधंधा करने वाली गैंग को पकड़ा गया था। इसमें भी पूर्व विधायक के बेटे का नाम आया था।

इस दौरान यहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इसके चलते भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। रात को एक बजे के करीब एसपी की अगुवाई में मामले को शांत करने के लिए फ्लैग मार्च करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें