फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के भ्रागेश्वरी मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सिरमौर की नाहन तहसील के सरोगा टिक्कर स्थित ऐतिहासिक भ्रागेश्वरी (भरागी) माता मंदिर में शनिवार देर रात चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण और मूर्तियां चोरी कर दी।
विज्ञापन


शातिर गेट का ताला तोड़कर चांदी की मूर्तियों सहित कई बेशकीमतों आभूषणों पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस ने चोरी की घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल के बड़े मंदिरों में चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले सोलन के शूलिनी माता मंदिर, रोहड़ू के बौंद्रा देवता, कामरूनाम मंदिर आदि में बड़ी वारदातें अंजाम दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

मंदिर से लाखों रुपए का सामान चोरी

चोर मंदिर से करीब डेढ़ किलो चांदी के छत्र, माता का मुकुट, माता की मूर्ति, छोटी पालकी चोरी कर गए। इसके अलावा चांदी का लोटा, चम्मच, कटोरी, पंचमुखी ज्योत व माता का मोहरा सहित एक हजार नगदी उड़ाकर ले गए।

चोरों ने मंदिर में रखे गल्ले को तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हुए। इससे वह गल्ले में रखी राशि को नहीं चुरा पाए।

पुजारी ने बताया कि चोर मंदिर में लगाई गई रंग बिरंगी लाइटों को भी चुरा ले गए। जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

मंदिर के पुजारी नरेश शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह जब उनका भाई राजीव शर्मा मंदिर में जली लाइटों को बुझाने के लिए गया तो इस दौरान उसने गेट का ताला टूटा देखा।

इसके बाद वह मंदिर में गए तो अंदर रखी गोदरेज की अलमारी का ताला टूटा पाया। यहां का सामान इधर उधर बिखरा देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस की और से एएसपी भगत सिंह ने मौके का मुआयना किया। फिलहाल आरोपियों को कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें