फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नोमैक घोटाला: पूर्व आईएएस का बेटा चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Thu, 22 Mar 2018 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन टेक्नोमैक मामले में पूर्व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के बेटे को गिरफ्तारी के बाद पांवटा अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में जांच टीम आरोपी से महाघोटाले की पूरी जानकारी हासिल करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश सीआईडी टीम ने 2016 में इंडियन टेक्नोमैक कंपनी के एमडी समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से करोड़ों का बैंक लोन लिया। कंपनी ने प्रदेश सरकार को ही करीब 2175 करोड़ राजस्व की चपत लगाई है।

इसके अलावा बैंक से करीब 2300 करोड़ का ऋण लिया। इस मामले में सीआईडी टीम शुरू से ही मामले को गंभीरता से ले रही है। जबकि, आबकारी एंव कराधान विभाग ने मामला संज्ञान में आने के चार साल बाद माजरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। अब इस मामले को भी सीआईडी को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में पूरे मामले की जानकारी हासिल करेगी जांच टीम

सीआईडी टीम ने मंगलवार को कंपनी बोर्ड में शामिल विनय शर्मा को जिला ऊना से गिरफ्तार किया था। इस मामले के आरोपियों में शामिल पूर्व आईएएस के पुत्र विनय शर्मा मामला दर्ज होने के बाद से फरार थे।

सीआईडी टीम में शामिल डीएसपी धनसुख व एसएचओ वीरेंद्र चौहान समेत टीम ने बुधवार आरोपी को पांवटा अदालत में पेश किया। उधर, डीआईजी सीआईडी वीके धवन ने कहा कि टेक्नोमैक मामले में पहला आरोपी विनय शर्मा गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को पांवटा अदालत में पेश किया। अदालत से आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग के कुछ अधिकरियों की कार्यशैली भी संदिग्ध है। मामले की जांच में किसी की लापरवाही व मिलीभगत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें