फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नोमैक कंपनी के एमडी का पासपोर्ट खारिज, भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

Fri, 17 May 2019 11:20 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

4300 करोड़ से ज्यादा के इंडियन टेक्नोमैक घोटाले के मुख्य आरोपी राकेश शर्मा का पासपोर्ट खारिज कर दिया गया है। अब इसे भगोड़ा घोषित करने की तैयारी की जा रही है। सीआईडी की सिफारिश के बाद केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पासपोर्ट निरस्त करने की सूचना मंत्रालय ने जांच एजेंसी को भेज दी है। यह भी बताया है कि राकेश शर्मा के पास इसके अलावा कोई और भारतीय पासपोर्ट नहीं है। भारतीय पासपोर्ट निरस्त होने के बाद अब कंपनी के मालिक राकेश शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सीआईडी ने पहले ही इंटरपोल और सीआईडी को राकेश शर्मा की सारी जानकारी साझा कर दी है, जिससे विदेश में बैठे शर्मा को पकड़ा जा सके। सूत्रों की मानें तो कोर्ट में सीआईडी चार्जशीट के बाद अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल करने के बाद प्रदेश में मौजूद आरोपियों की जमानत याचिकाओं का भी विरोध कर रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोर्ट ने 22 मई तक कोर्ट में पेश करने को कहा

साथ ही कर चोरी और बिजली बिल घोटाले में आरोपी प्रदेश आबकारी तथा कराधान और बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति भी मांग रही है। 

कंपनी के एमडी राकेश शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर कवायद के साथ साथ सीआईडी उसे भगोड़ा घोषित कराने के लिए भी प्रयास कर रही है। कोर्ट ने जांच एजेंसी को 22 मई तक शर्मा को पेश करने के लिए कहा है।

इस मियाद के बाद सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट शर्मा को भगोड़ा घोषित कर सकती है। भगोड़ा घोषित होने पर इंटरपोल और सीबीआई के अलावा विदेश मंत्रालय की मदद से जिस भी देश में शर्मा मिलेगा, उसे प्रत्यर्पित करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें