निलंबित होने पर भी चार्ज रहा
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि शेर सिंह एक मामले में लालकुती थाने से निलंबित हो गया था। शेर सिंह पर ही मालखाने का चार्ज था। निलंबित होने के बाद भी शेर सिंह पर मालखाने का चार्ज रहा। इसकी जानकारी एसएसपी को दी गई। एसएसपी ने नया हेड मोहर्रिर थाने में तैनात करने के निर्देश भी दिए। लेकिन लालकुर्ती थाने का चार्ज लेने को कोई हेड मोहर्रिर तैनात नहीं हुआ। हालात यह कि फिलहाल भी थाने में हेड मोहर्रिर शेर सिंह है।
थाने से असलहे गायब तो नहीं
लालकुर्ती से सरकारी पिस्टल चोरी की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारियों ने अन्य थानों से भी रिपोर्ट मांगी है। एसपी क्राइम ने सभी थानों में एसएसपी के निर्देश पर थानों से असलहों की जानकारी मांगी। कहा कि थाने से असलहे गायब तो नहीं? इसकी रिपोर्ट एक सप्प्ताह में जिले के सभी थानेदार रिपोर्ट भेजेंगे। उसकेबाद एसपी और सीओ इसकी मानीटरिंग खुद करेंगे।
कब किसने किया था निरीक्षण
एसएसपी नितिन तिवारी ने शहर में एसपी सिटी और देहात में एसपी देहात से रिपोर्ट मांगी है। थानों के मालखाने, सरकारी असलहे व अपराध का रजिस्टर की जांच भी पिछले छह महीने से किसी ने नहीं की। अन्यथा सरकारी असलहे की जानकारी पुलिस अधिकारी को निरीक्षण के दौरान मिल सकती थी। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं।
सीओ, थानेदार की जांच, हेड मोहर्रिर पर केस
लालकुर्ती थाने से सरकारी पिस्टल चोरी हुई है, इसकी जानकारी मुझे आज ही मिली है। सीओ सदर कैंट और इंस्पेक्टर लालकुर्ती के खिलाफ जांच बैठाकर जवाब मांगा गया है। हेड मोहर्रिर शेरसिंह की लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
- डॉ. बीपी अशोक, एसपी क्राइम
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/