फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में 24 घंटे बंधक बनाए शिक्षक और छात्र, इस बात पर हुआ विवाद

Sun, 10 Jun 2018 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली के एक होटल में किराये को लेकर हुए विवाद में शिक्षकों समेत 30 विद्यार्थियों को 24 घंटे तक होटल प्रबंधन ने बंधक बनाए रखा। बंधक बनाए दल को खाना तो दूर पीने को पानी तक नहीं दिया गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन के हस्तक्षेप से सुलह के बाद होटल प्रबंधन ने बंधकों को छोड़ा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यूपी के विवेकानंद कॉलेज फिरोजाबाद से शैक्षणिक भ्रमण पर मनाली पहुंचे दल को ट्रेवल एजेंसी ने पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से बुक किया था, लेकिन होटल में पहुंचने पर प्रबंधन ने होटल के चार सितारा होने का हवाला देकर सैलानियों से पांच के बजाय दस हजार रुपये देने को कहा।

विज्ञापन

जब सैलानियों ने इससे मना किया तो होटल प्रबंधन ने सैलानियों को होटल के कमरों में बंद कर दिया। बंधक बनाए लोगों ने कॉलेज प्रबंधन को फोन पर इसकी सूचना दी। कॉलेज प्रबंधन ने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव वीके अग्रवाल को शिकायत मेल की।

इस पर आगे कार्रवाई करते हुए एसपी कुल्लू और डीएसपी मनाली की देखरेख में पुलिस ने होटल पर छापेमारी कर बंधक विद्यार्थियों और अध्यापकों को मुक्त करवाया। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि होटल प्रबंधन और सैलानियों में सुलह होने के बाद छात्रों को होटल से निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें