शिक्षक ने नौवीं की छात्रा को किताबें देने के बहाने अपने घर बुलाया और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। पुलिस ने थाना तीसा के तहत एक शिक्षक के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ करने पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला चाइल्ड लाइन संस्था के माध्यम से उजागर हुई शिकायत के बाद दर्ज हुआ है।
छात्रा स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है जबकि शिक्षक स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से हिंदी विषय पढ़ाने के लिए तैनात था। चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि सात अगस्त को चाइल्ड लाइन संस्था के शिकायत नंबर 1098 पर एक फोन
आया जिसमें छात्रा ने उसके साथ छेड़छाड़ की बात कही। इसके बाद संस्था के पदाधिकारी 10 अगस्त को स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित छात्रा व अन्य साथियों से बातचीत की। छात्रा को पुलिस के समक्ष ले जाया गया और पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।