फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं दहेज की बलि तो नहीं चढ़ी अमृता, खुद को लगाई थी आग

Fri, 18 Mar 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सवाल यह उठ रहा है कि क्या अमृता को अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए उकसाया गया या फिर वह किसी षड्यंत्र की शिकार हुई है?
विज्ञापन
कहीं, दहेज की बलि बेदी पर ही तो नहीं चढ़ी 21 वर्षीय विवाहिता अमृता। अमृता का विवाह दो साल पहले राकेश से हुआ था, इस बीच ऐसा क्या हुआ, जो उसकी जलकर मौत हो गई। फिलहाल यह गुत्थी पुलिस ने सुलझानी है कि क्या अमृता ने खुद अपनी ईहलीला खत्म की है या फिर वह किसी षड्यंत्र की शिकार हुई है।
विज्ञापन


निरमंड के हटाल रेमू गांव की अमृता को विवाह के बाद दो साल के अंतराल में ऐसा क्या हो गया, जो मौत को गले लगाना पड़ गया? सवाल यह उठ रहा है कि क्या अमृता को अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए उकसाया गया या फिर वह किसी षड्यंत्र की शिकार हुई है?

अमृता के साथ ससुराल में सब कुछ ठीक नहीं हो रहा था और वह काफी परेशान थी। यह बात अमृता की मां लीला देवी ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में भी साफ शब्दों में कही है। अमृता ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने मां लीला देवी को टेलीफोन भी किया था और उसने साफ कहा था कि उसको ससुराल में काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मां लीला देवी को क्या मालूम था कि उसकी बेटी अमृता का यह आखिरी फोन होगा और इसके बाद वह उसका कभी मुंह नहीं देख पाएगी। जैसे ही उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अमृता की मौत और  मौके पर मिले साक्ष्यों के बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जब अमृता कमरे में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी तो क्यों ससुराल का कोई उसे बचाने नहीं पहुंचा?

अमृता की मौत की सूचना पुलिस में पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने दी। क्या ससुराल वाले इतने बेदर्द थे कि उन्होंने अमृता को बचाना तो दूर मामले की सूचना पुलिस को देना भी उचित नहीं समझा? इससे ससुराल वालों पर भी संदेह की सूई टिकना लाजमी है।

अमृता कैसे मरी यह फिलहाल एक पहेली बनी हुई है और यह पुलिस छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा कि अमृता कैसे मरी?  पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, क्योंकि पुलिस ने ससुराल वालों पर मामला दर्ज तो किया है परंतु अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें