मंडी के गोहर पंचायत के कुटाहची गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका गोहर स्कूल में एसएमसी के तहत अध्यापक थी। मृतका ने चुनरी से घर पर फंदा लगा दिया।
उसके आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार भूपेंद्रा देवी (24) पत्नी केशव राम निवासी कुटाहची ने फंदा लगाकर जान दे दी।
उसने शनिवार शाम अपने कमरे में ही चुनरी से फंदा लगा दिया। मृतका का पत्ति थुनाग स्थित लामशाफड स्कूल में टीजीटी आर्टस पद पर तैनात है। खुद मृतका एसएमसी के तहत शिक्षिका थी।
पुलिस को दिए बयान के अनुसार परिजनों का कहना है कि ऐसी कोई टेंशन या परेशानी नहीं थी जिससे भूपेंद्रा फंदा लगा लेती।
कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला
पुलिस को महिला की लाश के समीप किसी भी प्रकार का कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक विवाहिता घर के सदस्यों ने जब कमरे में दस्तक दी तो मृतका फंदे से झूल रही थी।
घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया।