फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करते पुलिसवालों को कुचलने की कोशिश

Sun, 20 Apr 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान ट्रक और कार के ड्राइवरों ने दो हेड कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश की। दोनों मामलों में पुलिस ने पीछा कर ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस ट्रैफिक सर्किल का हेडकांस्टेबल नरेश कुमार शुक्रवार रात 9 बजे से तड़के तीन बजे तक रिंग रोड सीएनजी पंप के पास ड्यूटी पर था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इंस्पेक्टर भगवान सिंह के आदेश पर एक ट्रक को रुकने का इशारा किया।

ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाए उसकी रफ्तार बढ़ा दी और बेरीकेड को टक्कर मारते हुए वहां से फरार हो गया। नरेश ने छलांग लगाकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। अन्य पुलिसकर्मियों ने ट्रक का पीछा किया और चंदगी राम अखाड़ा के पास रोक कर उसके ड्राइवर ग्वालियर निवासी राकेश को दबोच लिया।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में इसी सर्किल के हेड कांस्टेबल राकेश की ड्यूटी शुक्रवार रात मैटकॉफ बस स्टैंड के पास थी। रात करीब ग्यारह बजे राकेश ने मजनूं का टीला की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार को रोकने के बजाए उसकी रफ्तार बढ़ा दी और राकेश के हाथ में टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने कार को पीछा कर कुछ दूर पर उसे दबोच लिया। कार को राम नगर शाहदरा निवासी विकास शर्मा चला रहा था, जो नशे की हालत में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें