मंडी जिले के बरोटी स्कूल में एक युवक ने घुसकर अध्यापक की पिटाई कर दी। अध्यापक का आरोप है कि पिकनिक के दौरान उन्होंने शरारती तत्वों को छात्राओं को छेड़ने से रोका था। जिसकी रंजिश पर युवक ने उसकी पिटाई की है। घटना के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित प्रबंधन वर्ग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य देशराज ने पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है कि 19 नवंबर को स्कूल की पिकनिक के दौरान अध्यापकों ने शरारती तत्वों को छात्राओं को छेड़ने से रोका था। जिस पर रंजिश पर रखते हुए 20 नवंबर को एक युवक सुबह ही स्कूल परिसर में आ धमका और बरोटी स्कूल में ड्यूटी में तैनात टीजीटी साइंस पंकज कुमार की पिटाई कर दी।