फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आइसक्रीम किलर' ने खोला पति और प्रेमी की हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसक्रीम पार्लर चलाने वाली एक महिला ने अपने पूर्व पति और प्रेमी की हत्या कर दी। उसने दोनों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए। यही नहीं उसने दोनों के शवों को ठिकाने लगाने के लिए कुछ भी कुछ साइंस क्लासेज की मदद ली।
विज्ञापन


एस्टिबालिज केरेंजा ने वर्ष 2008 में अपने पूर्व पति होल्गर होल्ज की हत्या कर दी थी। इसके दो साल बाद उसने आइसक्रीम मशीन बेचने वाले अपने प्रेमी मैनफ्रेड हिंटनबर्गर को भी मौत के घाट उतार दिया। इन दोनों मामलों में उसे 2012 में वियना में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

उसने दोनों को गर्म भट्ठी के पास रखकर काफी नजदीक से जलाया और फिर टुकड़ों में काटकर उन्हें फ्रीजर में रख दिया। इसके बाद उसने उनकी लाशों को अपने स्टोर के तहखाने में रख दिया।
विज्ञापन


हत्या के मामले में सजा पाने के करीब 2 साल बाद उसने एक पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम का विस्तार से जिक्र किया है।

ऐसे की दो क्रूर हत्याएं

डेली मेल के अनुसार, तलाक ‌के बाद घर छोड़ने से मनाकर करने के बाद उसका पहला निशाना पति बना। उसने बताया कि एक शाम जब वह अपने कंप्यूटर पर काम कर रहा था तो उसने पीछे आकर उसकी गर्दन पर बंदूक रखी और ट्रिगर दबा दिया।

इसके बाद उसने आइसक्रीम मशीन की आवाज के पीछे पति की लाश के कई टुकड़े किए और फिर स्टोर के बेसमेंट में छिपा दिया।

इस घटना के दो साल बाद उसने शराब के नशे में प्रेमी के साथ झगड़ा होने पर सोते समय उसकी हत्या कर दी। इन दोनों हत्याओं से पहले उसने बाकायदा गोली चलाने और लाश को ठिकाने लगाने के तरीके भी सीखे।

उसने बताया कि उसका प्रेमी शराब के नशे में था और दीवार की ओर मुंह करके सो रहा था। वह जोर-जोर से खर्राटे ले रहा था जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने बिस्तर के नीचे रखी पिस्तौल निकालकर उसे गोली मार दी।

इसके बाद उसने अगली सुबह उसकी लाश को भी ठिकाने लगा दिया। इसके साल बाद वह तीसरे प्रेमी के साथ रह रही थी और गर्भवती होने के बाद अच्छी जिंदगी जीने के सपने देख रही थी लेकिन एक दिन बेसमेंट में काम कर रहे मजदूरों को पुराने अवशेष मिल गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

किताब लिखकर बताया पूरा सच

उसने अपनी किताब 'माई टू लाइफ्स: ए ट्रू स्टोरी ऑफ द आइस लेडी' में इस बात का विस्तार से जिक्र किया है।

उसने लिखा- "मैंने उन दो लोगों की हत्या की है जिन्‍‌हें मैं कभी बेहद प्यार करती थी। मुझे इस बाद का बेहद अफसोस है कि मैंने दो माताओं से उनके बच्चे छीन लिए। मुझे उनके साथ रहना चाहिए था भले ही वे कैसे भी रहे हों।"

उसने आगे लिखा कि उन दोनों को उसने राक्षस समझा और इसी बात ने उसे जानवर बना दिया। कोर्ट में मामले की सुनवाई की दौरान उसने कई बार बयान बदले लेकिन उसकी प्लानिंग और सबूतों की वजह से उसके आरोप साबित हो गए और उसे सजा दी गई। सजा सुनाए जाने के दौरान भी वह खामोश रही।

उसके वकील ने बताया कि शादी के बाद उसका पति उसे परेशान करने लगा था और बार-बार पीटता व गालियां भी देता था इसी वजह से उसने तलाक लेना बेहतर समझा लेकिन बाद में घर छोड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने उसे खत्म कर दिया।

यही हाल उसके प्रेमी का भी था जो कि कुछ दिनों तक तो ठीक रहा लेकिन बाद में वह भी उसके पति ‌की तरह व्यवहार करने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें