हाउसिंग बोर्ड के फेस एक में हाउस नंबर 127 में रहने वाली एक नाबालिग युवती ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड के फेस एक में रहने वाली मनु वर्मा (17) पुत्री जसवंत राम 127 नंबर मकान में किराये पर रहते हैं।
जसवंत राम एक फैक्टरी में कार्यरत है। मंगलवार को जसवंत राम अपनी बड़ी बेटी व पत्नी को दवाई दिलाने के लिए पंचकूला चिकित्सालय गया था।
घर में छोटी बेटी मनु वर्मा थी। देर सायं जसवंत राम अपनी पत्नी व बड़ी बेटी के साथ जैसे ही कमरे में पहुंचा तो उसने देखा की उसकी बेटी पंखे से लटकी हुई थी।
उसने लोगों की सहायता से बच्ची को काठा स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी जी शिवा कुमार ने मामले की बताया कि युवती मरने से पहले कोई सुसाईड नोट नहीं छोड़ गई है। पिता के अनुसार घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई जिससे युवती को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। वर्तमान में जमा दो परीक्षा की पढ़ाई प्राईवेट से कर रही थी।