इसकी तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। चोर ने मंदिर से देवता का डेढ़ किलो सोना, 8 किलो चांदी उड़ा लिया है जिसकी कीमत 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। चोरी के दौरान चोर से अष्टधातु का एक मोहरा मंदिर में गिर गया है।
गूर निर्मल शर्मा और उनके बेटे तिलक राज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पिछले करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने घर के काम के लिए एक बिहारी लड़के को रखा था। इसने उनके घर में उस समय चोरी की थी। जिसे बाद में घर से निकाल दिया था।
करीब डेढ़ साल बाद उसी बिहारी युवक ने रविवार रात माहूंनाग मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर गया तो इस घटना का पता चला।
आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस उसका सुराग पता लगाने के लिए संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। एसएचओ गोहर मनोज कुमार वालिया ने बताया कि पुलिस जल्द आरोपी को सलाखों के पीछे धकेलेगी।