ऐसे कई विद्यार्थियों के बयान भी अधिकारियों ने रिकार्ड किए हैं। जिनके नाम पर संस्थानों के बैंक खाते खोल कर सरकारी खजाने को चपत लगाई है। जांच टीम ने शिक्षा सचिव को रिपोर्ट सौंप दी है।
अब संभावित है कि मंगलवार को शिक्षा सचिव अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप कर किसी स्वतंत्र एजेंसी से मामले की जांच की मांग कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस के साइबर सैल को मामले की जांच सौंपी जा सकती है।
बता दें कि बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में भी इस मामले को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन तथ्यों के अभाव में सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। अब जांच टीम ने रिपोर्ट में तथ्यों को भी शामिल कर दिया है। जिसके आधार पर सरकार आने वाले दिनों में इस मामले की जांच को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।