फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के चुवाड़ी में बेटे ने कर दी बुजुर्ग मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 May 2020 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चुवाड़ी (चंबा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिले के भटियात उपमंडल के चुवाड़ी के वार्ड नंबर एक में 55 साल के बेटे ने अपनी 82 वर्षीय मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही गांव के एक व्यक्ति को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी सुभाष चंद को गिरफ्तार कर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल चुवाड़ी के शव गृह में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी सीआरपीएफ में तैनात था और दो साल पहले ही उसने नौकरी छोड़ी थी। परिवार में मां-बेटा ही थे जबकि पिता की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। शनिवार को सुबह के वक्त आरोपी अपने घर के बाहर था और उसने एक व्यक्ति से अपनी मां की मौत के बारे में जिक्र किया। इस व्यक्ति ने नगर पंचायत चुवाड़ी के प्रधान विकास वर्मा को सूचित किया।

विकास ने पुलिस थाना चुवाड़ी को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी चंबा डॉ. मोनिका व डीएसपी रोहिन डोगरा भी मौके पर पहुंचे। धर्मशाला से फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक महिला के सिर पर गंभीर चोट है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें