फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को छेड़ने वाला स्कूल हेडमास्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन के कसौली में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी हैडमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, कमरा बंद कर हेडमास्टर ने की छात्राओं से शर्मनाक हरकत
पुलिस ने शुक्रवार देर रात चंडी के पास से आरोपी राकेश को धर लिया। शनिवार को आरोपी शिक्षक को कसौली अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक वीरवार से ही फरार था। वह क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में हैडमास्टर पद पर तैनात है।

दो छात्राओं से की थी छेड़छाड़

आरोप है कि 17 मई को हेडमास्टर ने अपने ही स्कूल में तीसरी और पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। इसने खुद को बीमार बताया और दोनों छात्राओं को कमरे में ले गया।

यहां इसने कमरे में कुंडी लगाकर इन छात्राओं को छेड़ा था। एक छात्रा के चचेरे भाई के आवाज लगाने पर आरोपी ने कुंडी खोली थी।

जब छात्रा ने अपनी मां को यह बात बताई तो उसकी मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस

छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354ए, 342, 8, 10 पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कसौली अशोक राणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कसौली कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन का ज्यूडिशियल रिमांड मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें