फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अब तक क्वारंटीन तोड़ने के 212 मामले दर्ज

Mon, 01 Jun 2020 07:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में अब तक क्वारंटीन तोड़ने के आरोप में 267 लोगों के खिलाफ 212 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार 267 में से 189 मामले होम क्वारंटीन से जुड़े हैं। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि कर्फ्यू में भारी रियायत दी जा चुकी है।

विज्ञापन


बावजूद लोग कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। ढील के बाद भी कर्फ्यू उल्लंघन के सात मामले दर्ज किए गए हैं जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं अब तक कुल 1911 एफआईआर और 1584 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा 1563 वाहनों को सीज किया गया और 62 लाख 83 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

क्वारंटीन आदेश न मानने पर दो के खिलाफ एफआईआर

रेड जोन यूपी से रिकांगपिओ पहुंचे दो लोगों पर क्वारंटीन की अवहेलना का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए उन्हें संस्थागत क्वारंटीन सेंटर जीरा फार्म सांगला पहुंचाया है। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक 29 मई को दिनेश कुमार और प्रदीप कुमार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से रिकांगपिओ पहुंचे।

रेड जोन से आने के कारण पुलिस सहायता कक्ष चौरा में चिकित्सा अधिकारी की ओर से जांच करने के उपरांत इन दोनों को संस्थागत क्वारंटीन के लिए जीरा फार्म कुपा सांगला जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ये दोनों वहां पहुंचे ही नहीं। पुलिस ने दोनों लोगों की सूचना जुटाई और पूछताछ के दौरान पाया कि दोनों व्यक्ति चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों का उल्लंघन कर रिकांगपिओ पहुंच गए और यहां अपने किराये के कमरे में रहने लगे। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि दो लोगों ने सरकार के निर्देशों की अवहेलना की है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें