फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पगड़ी पहनकर आए स्नेचर,महिला से छीना झपटी

Thu, 07 Aug 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में राह चलती महिलाओं से स्नेचिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को ऐसी ही वारदातों को अंजाम देते हुए दो आरोपियों ने राह चलती महिला की बालियां छीन ली।
विज्ञापन


दोनों आरोपी बाइक में सवार होकर आए थे और बालियां छीनने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर इस संबंध में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है।

मामला जिला मुख्यालय के चक्का रोड़, कोटला कलां क्षेत्र का है जहां पर महिला से छीना झपटी हुई है। महिला के अनुसार जब वह किसी काम से सड़क से गुजर रही थी तो पीछे से दो अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर आए और जबरन उसका रास्ता रोका।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उसके कानों से बालियां को छीना झपटी का निकाल लिया। इससे महिला के एक कान में चोटें भी आई है। महिला के अनुसार दोनों आरोपी काले रंग की पगड़ियां पहनकर आए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें