फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव भारती विवि में एसआईटी की दबिश, मिला डिग्रियों का जखीरा

Sat, 07 Mar 2020 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
मानव भारती विश्वविद्यालय में दबिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फर्जी डिग्री मामले में गठित एसआईटी ने शनिवार को हिमाचल के सोलन में मानव भारती विश्वविद्यालय में दबिश दी और बड़ी संख्या में प्रमाणपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं कब्जे में ली हैं। फर्जी डिग्रियों का मामला उजागर होने के बाद विवि के मालिक भूमिगत हो गए हैं। 

विज्ञापन


 गौर हो कि फर्जी डिग्री मामले में सोलन के कुमारहट्टी स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय का नाम सामने आया है। शिकायत मिलने पर छानबीन के लिए एसपी सोलन की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया।

एसपी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी की टीम शुक्रवार और शनिवार को पुलिस जवानों के साथ विश्वविद्यालय पहुंची। एसआईटी को इस रेड में अब तक कई सुबूत हाथ लगे हैं। विश्वविद्यालय के स्टोर में डिग्रियों की बड़ी खेप और बिना चेक की गईं उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं।
विज्ञापन


हालांकि यह अभी जांच की जाएगी कि डिग्रियां फर्जी हैं या नहीं। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय पर 420ए 467ए 120बी के तहत जांच चल रही है। उन्हें विश्वविद्यालय के स्टोर में कुछ डिग्रियां और उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें