बहन ने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर भाई को मौत के घाट उतार दिया। आनी के दलाश में वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। हत्या के बाद शव को खेतों में फेंका दिया गया।
शव देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली के सिर पर गहरे घाव हैं।
मृतक अपने जीजा, बहन और एक दोस्त के साथ मिलकर मजदूरी का कार्य करता था, लेकिन कुछ समय से वह उनसे अलग होकर कार्य कर रहा था।