फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत : नाराज होकर घर से निकला युवक, छह दिन बाद नहर में मिला शव, घर में पसरा मातम

Sat, 20 Feb 2021 02:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
देवेंद्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन

पानीपत के कुटानी रोड स्थित चावला कॉलोनी में पिता की डांट से नाराज होकर घर से गए 20 वर्षीय बेटे का छह दिन बाद शव मिला। शव मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की जान कैसे गई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन


चावला कॉलोनी निवासी पूर्ण सिंह ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटा बेटा देवेंद्र (20) था। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। गत 12 फरवरी को देवेंद्र और बड़ी बहन कोमल के बीच मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर बहस हो गई थी। इसी बीच मैंने देवेंद्र को डांट दिया था। इसी से नाराज होकर देवेंद्र देर शाम बिना चप्पल और स्वेटर के घर से निकल गया। 

मैंने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद किला थाना में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं गत बुधवार की दोपहर दो बजे ढिंढार के पास नहर से देवेंद्र का शव बरामद हुआ। पानीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। 
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को देवेंद्र की मां शकुंतला और बहन कोमल ने शव की शिनाख्त की। किला थाना पुलिस ने परिजनों से पंचनामा भरवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में फिलहाल धारा 174 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें